Noida Property Fraud: आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 80 लाख की ठगी, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

Noida Property Fraud: आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 80 लाख की ठगी, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र में आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मेघराज सिंह ने शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों महेश और गोपीचंद के साथ संपत्ति खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। जनवरी 2025 में प्रदीप नामक व्यक्ति ने अमरपुर गांव में 532 वर्ग मीटर के प्लॉट का सौदा कराने की बात कही। 15 जनवरी को दनकौर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर किसानों शिवकुमार और सूरजभान के साथ बातचीत के बाद करीब 80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और दो लाख रुपये बयाने के रूप में दिए गए।

जनवरी से जून के बीच पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से पूरी राशि आरोपियों को दे दी, लेकिन इसके बावजूद प्लॉट का बैनामा नहीं कराया गया। बाद में प्राधिकरण से जानकारी लेने पर पता चला कि संबंधित प्लॉट पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। जब पीड़ित ने आरोपियों से रकम वापस मांगने या बैनामा कराने की बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img