Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Power Cut Crisis: नोएडा में दो दिन से बिजली गुल, आम्रपाली गोल्फ होम्स के 70 से ज्यादा दुकानदार परेशान, लाखों का सामान खराब होने की आशंका

Noida Power Cut Crisis: नोएडा में दो दिन से बिजली गुल, आम्रपाली गोल्फ होम्स के 70 से ज्यादा दुकानदार परेशान, लाखों का सामान खराब होने की आशंका

नोएडा के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में पिछले दो दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न आने से 70 से अधिक दुकानों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार एनपीसीएल (NPCL) में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लगातार बिजली बंद रहने से दुकानों में रखा खाद्य और अन्य सामान खराब होने लगा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस सोसायटी में दुकानों का किराया 60 हजार से 70 हजार रुपये प्रति माह तक है। इसके बावजूद दुकानों में न तो बैकअप व्यवस्था (डीजी सेट) से बिजली सप्लाई जुड़ी है और न ही नियमित रूप से वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

दुकानदारों ने बताया कि वे मजबूरी में दुकानों के बाहर बैठकर बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी और उमस के कारण स्थिति और भी मुश्किल हो गई है, वहीं खाने-पीने का सामान तेजी से खराब हो रहा है।

एनपीसीएल की ओर से बताया गया है कि स्थानीय क्षेत्र में चल रही खुदाई के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और इसे बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

हालांकि दुकानदारों का आरोप है कि समस्या के समाधान में देरी हो रही है और अलग-अलग कारण बताकर उन्हें टाल दिया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि एनपीसीएल और आरडब्ल्यूए के बीच अनुमति को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है।

इस पूरे मामले ने सोसायटी में रहने वाले लोगों और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। व्यापारी वर्ग ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें