Noida Pollution: नोएडा में बढ़ता प्रदूषण, लोग घरों में एयर प्यूरीफायर और पौधों से कर रहे बचाव

Noida Pollution: नोएडा में बढ़ता प्रदूषण, लोग घरों में एयर प्यूरीफायर और पौधों से कर रहे बचाव

शहर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से सांस की समस्याएं बढ़ीं
नोएडा। शहर में प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगाने लगे हैं ताकि प्रदूषण के प्रभाव से बचा जा सके। ग्रेनो वेस्ट सोसाइटी निवासी आशीष दुबे ने बताया कि हवा में लगातार धूल और प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना अब जरूरी हो गया है।

आरएमसी प्लांट से निकलते धुएं ने बढ़ाई परेशानी
ऐस डिवीनो सोसाइटी के निवासी अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में स्थित आरएमसी प्लांट से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। प्रदूषण की शिकायतें कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। सड़क पर पानी का छिड़काव या अन्य प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र प्रभावित
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिवीनो, अरिहंत और अन्य ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के पास आरएमसी प्लांट संचालित हैं। इन सोसाइटीज़ में हजारों लोग रहते हैं, और लगातार धुएं के कारण बुजुर्ग और बच्चे विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। लोग अपने घरों में पौधे लगाकर और एयर प्यूरीफायर का सहारा लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img