Noida police honor: ‘समाज की रीढ़ है पुलिस’, सेक्टर-49 RWA के सम्मान समारोह में बढ़ा खाकी का मान

Noida police honor: ‘समाज की रीढ़ है पुलिस’, सेक्टर-49 RWA के सम्मान समारोह में बढ़ा खाकी का मान

नोएडा के सेक्टर-49 आरडब्ल्यूए द्वारा सामुदायिक भवन में भव्य ‘पुलिस सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करना और नागरिकों व पुलिस के बीच आपसी विश्वास व सहयोग को और मजबूत करना रहा।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और कम समय में बड़ी चोरी का सफल खुलासा कर कीमती सामान की बरामदगी करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए सेक्टर-49 के अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने की, जबकि संचालन महासचिव विजय भाटी ने किया। आयोजन के संयोजक विकास कपूर और शशि शाह रहे। आरडब्ल्यूए के सुरक्षा प्रभारी उमेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त राकेश प्रताप सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा सिटीजन फोरम की संरक्षक शालिनी सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ है, जो विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है।

एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच सहयोग और विश्वास ही किसी भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की बुनियाद होता है। उन्होंने आरडब्ल्यूए सेक्टर-49 के इस प्रयास को पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाला बताया। वहीं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने कहा कि यह समारोह पुलिस के प्रति समाज के सम्मान और आभार का प्रतीक है और जब नागरिक व पुलिस साथ मिलकर कार्य करते हैं तो क्षेत्र को सुरक्षित और आदर्श बनाया जा सकता है।

थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज ने कहा कि जब समाज पुलिस को विश्वास और सम्मान की दृष्टि से देखता है, तो पुलिस बल को भी गर्व और संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उन्हें भावुक कर दिया और ऐसे कार्यक्रम पुलिसकर्मियों को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में परमात्मा शरण बंसल, पंकज देशवाल, अरुणा क्वात्रा, एसपी सिंह, आनंद जौहरी, डॉ. राजीव छिब्बर, उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img