Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का किया खुलासा, 76 आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime
Noida Crime: नोएडा पुलिस ने विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का किया खुलासा, 76 आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का किया खुलासा, 76 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने एक बड़े ठगी रैकेट का खुलासा करते हुए 9 महिलाओं सहित 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 58 लैपटॉप और 24 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। ये आरोपी सेक्टर 63 के A ब्लॉक में एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे, जिसे “इंस्टा सॉल्यूशन” के नाम से ऑपरेट किया जा रहा था।

अंतर्राष्ट्रीय ठगी का शिकार बने विदेशी नागरिक

आरोपियों ने हजारों विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाया और करोड़ों रुपये हड़पे। आरोपी विदेशी नागरिकों से अमेजन सपोर्ट, माइक्रोसॉफ्ट टेक सपोर्ट, और पे डे जैसे नामों का इस्तेमाल कर ठगी करते थे। पुलिस ने बताया कि इन ठगों का हवाले के जरिए पैसे का लेनदेन होता था, जिससे विदेशियों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई।

पुलिस की कार्रवाई

नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस और सीआरटी (क्राइम रिपोर्टिंग टीम) की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरोह पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में तेजी से जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और फर्जी कॉल सेंटर की साजिश का पर्दाफाश किया।

यह गिरफ्तारी विदेशी नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि इस रैकेट ने उन्हें गंभीर रूप से ठगा था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें