Noida police arrest: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Noida police arrest: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25-25 हजार रुपये के इनामी दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे और इन पर दिल्ली व नोएडा में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की लगातार दबिश और खुफिया सूचना के आधार पर दोनों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है।

थाना फेज-1 पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश गोलू उर्फ विनोद को सेक्टर-14ए इलाके से गिरफ्तार किया है। गोलू उर्फ विनोद थाना कल्याणपुरी, दिल्ली का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गोलू पर दिल्ली और नोएडा में चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक मामलों के करीब 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में गोलू ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनियों के बाहर या सड़कों पर खड़े वाहनों की रेकी करता था और मौका मिलते ही वाहन चोरी कर फरार हो जाता था। चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल वह स्नैचिंग और अन्य वारदातों में करता था।

पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त 2025 को थाना फेज-1 क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान गोलू का साथी दानिश पुत्र मंजूर अली गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन गोलू मौके से फरार हो गया था। तभी से वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। गोलू के खिलाफ थाना फेज-1 में दर्ज चोरी और पुलिस मुठभेड़ के मामलों में वह वांछित चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर 25 हजार के इनामी बदमाश नितिन उर्फ विपिन कठेरिया को सेक्टर-60 से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नितिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 26 अप्रैल 2025 को नोएडा प्राधिकरण की सेक्टर-60 स्थित नर्सरी से महिंद्रा अर्जुन युवो और महिंद्रा 265 डीआई के दो ट्रैक्टर चोरी किए थे।

इस मामले में पहले ही सेक्टर-58 पुलिस तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए दोनों ट्रैक्टरों के साथ एक अन्य चोरी का ट्रैक्टर, रेकी में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल, एक वैगनआर कार और एक अवैध तमंचा भी बरामद किया था। हालांकि, नितिन उर्फ विपिन कठेरिया वारदात के बाद से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

नोएडा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से चोरी और स्नैचिंग की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img