Rain Rescue: पानी में फंसी एंबुलेंस को धक्का देकर बाहर निकालने वाले नोएडा पुलिसकर्मियों की हो रही सराहना, मरीज की बची जान

Rain Rescue: पानी में फंसी एंबुलेंस को धक्का देकर बाहर निकालने वाले नोएडा पुलिसकर्मियों की हो रही सराहना, मरीज की बची जान

नोएडा। लगातार हो रही बारिश के बीच गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए पानी में फंसी एक एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकालकर मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। बारिश के बीच पानी में उतरकर एंबुलेंस को धक्का देने वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

शुक्रवार सुबह से नोएडा-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। अधिकांश अंडरपास पानी से भर गए। इसी दौरान एक अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को लेकर महामाया फ्लाईओवर के नीचे स्थित अंडरपास से गुजर रही थी, जहां पानी अधिक होने के कारण एंबुलेंस बीच रास्ते में फंस गई। इससे मरीज की जान पर खतरा मंडराने लगा।

स्थिति गंभीर होने पर एंबुलेंस चालक ने पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बिना किसी देरी के पानी में उतरकर एंबुलेंस को धक्का लगाकर बाहर निकाला। इसके बाद मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नोएडा पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य पुलिस के मानवीय चेहरे को सामने लाते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img