Noida Police Alert: त्योहारों पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी, 165 शांति बैठकों के जरिए संवाद

Noida Police Alert: त्योहारों पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी, 165 शांति बैठकों के जरिए संवाद

नोएडा। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि इस दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक बुलाई। बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, धार्मिक प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आपसी समन्वय और शांति व्यवस्था बनाए रखना था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों से पहले व्यापक स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। नोएडा जोन के नौ थानों में 49 बैठकें, सेंट्रल नोएडा के आठ थानों में 50 बैठकें और ग्रेटर नोएडा जोन के नौ थानों में 66 बैठकें आयोजित की गईं। इस तरह कुल 165 गोष्ठियों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इन बैठकों में शांति बनाए रखने, जुलूस मार्ग, ध्वनि नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और आपसी भाईचारे पर चर्चा की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष मॉनिटरिंग टीम सक्रिय रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस या आपातकालीन नंबर पर सूचना दें।

प्रशासन का कहना है कि जनता के सहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकते हैं। पुलिस-प्रशासन और नागरिकों के समन्वय से जिले में सौहार्द और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img