Noida Police Action: लग्जरी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह पर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

Noida Police Action: लग्जरी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह पर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह पर सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई गिरोह के लीडर अंकित समेत छह आरोपियों — राहुल, मनोज, मनीष कुमार, हर्ष उपाध्याय और जाकिर — के खिलाफ की गई है। पुलिस के अनुसार, यह गैंग लंबे समय से नोएडा और आस-पास के इलाकों में सक्रिय था और कई मुकदमों में वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को चोरी किए गए 20 टायर रिम, 10 अलॉय व्हील, तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस और दो खोखे कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 30 जुलाई 2025 को भी पुलिस ने इन आरोपियों को चार टायर रिम और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 4,000 रुपये के साथ पकड़ा था।

कई थानों में दर्ज हैं मामले, संगठित अपराध पर कसा शिकंजा
पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग लीडर अंकित और उसके साथी राहुल, मनोज, मनीष, हर्ष और जाकिर के खिलाफ बीटा-2 थाना क्षेत्र सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह लग्जरी गाड़ियों के टायर और रिम चुराकर उन्हें अवैध रूप से बेचने का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्य अपराध जगत में सक्रिय हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति की जांच कर रही है ताकि अवैध कमाई को जब्त किया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img