Noida Police: नोएडा में गश्त बढ़ाने के लिए 25 नई पीआरवी सड़क पर उतारी गईं

Noida Police: नोएडा में गश्त बढ़ाने के लिए 25 नई पीआरवी सड़क पर उतारी गईं

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को कानून-व्यवस्था और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए 25 नई दोपहिया पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को डायल-112 बेड़े में शामिल किया। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन पीआरवी वाहनों का मुख्य उद्देश्य शहर में गश्त बढ़ाना, ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से पहुंच सुनिश्चित करना और इमरजेंसी कॉल पर तुरंत कार्रवाई करना है। खासतौर पर संकरी सड़कों, बाजारों और हाई ट्रैफिक क्षेत्रों में अब पुलिस पहले से अधिक तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।

तीनों जोन में मिले नए वाहन

नोएडा जोन को 10 नई पीआरवी

सेंट्रल नोएडा जोन को 10 पीआरवी

ग्रेटर नोएडा जोन को 5 अतिरिक्त पीआरवी

पुलिस का कहना है कि इन वाहनों के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होगी। कमिश्नरेट लगातार आधुनिक तकनीक, नए संसाधन और उन्नत वाहनों को शामिल कर पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा है, ताकि आम लोगों को तेज और बेहतर सुरक्षा सेवाएं मिल सकें।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक एवं डायल-112 अभय कुमार मिश्र और एसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल शकील अहमद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img