Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Physiotherapist: नोएडा के फिजियोथेरेपिस्ट टीम का कानपुर में हुआ राष्ट्रीय सम्मान

Noida Physiotherapist: नोएडा के फिजियोथेरेपिस्ट टीम का कानपुर में हुआ राष्ट्रीय सम्मान

रिपोर्ट: अजीत कुमार

वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे 2025 के अवसर पर कानपुर में आयोजित विशेष समारोह नेशनल कानपुर फिज़ियोकॉन् के दौरान नोएडा की फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया। इस कार्यक्रम में निदेशक डॉ. महिपाल सिंह को “फिज़ियो दिग्गज सम्मान”, प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और डॉ. सुष्मिता भाटी को “फिज़ियोथेरेपी के क्षेत्र में सामाजिक उत्कृष्टता सम्मान” तथा टीम फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य हेतु “राष्ट्र के प्रति योगदान सम्मान” प्रदान किया गया। इस मौके पर जौनपुर में सक्रिय वृद्धावस्था थीम पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य लोगों को सक्रिय एवं स्वस्थ वृद्धावस्था के महत्व से अवगत कराना और आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते असंतुलन पर प्रकाश डालना था, जो आज स्वास्थ्य और जीवन दोनों को प्रभावित कर रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रॉबिन सिंह (एमएस ऑर्थो, कृष्णा ट्रॉमा एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर) और डॉ. त्रिभुवन सिंह (निदेशक एवं संस्थापक, गायत्री रिहैबिलिटेशन सेंटर) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में फिजियोथेरेपी की बढ़ती प्रासंगिकता और “हेल्दी एजिंग” की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस कार्यशाला का सफल आयोजन डॉ. प्रदीप मौर्य, डॉ. प्रदीप गुप्ता और डॉ. प्रीति यादव द्वारा किया गया, जबकि समन्वयन डॉ. दीपक सिंह ने किया। विशेष वक्ताओं में डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने डायग्नोस्टिक रीजनिंग और मस्कुलोस्केलेटल पेन की पहचान की प्रक्रिया पर, डॉ. महिपाल सिंह ने फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट एवं मायोथेरेपी पर और डॉ. सुष्मिता भाटी ने पेल्विक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत विचार रखे।

प्रतापगढ़ से शामिल वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विश्वदीप सिंह को “डायनेमिक फिज़ियो सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यशाला के दौरान युवा और नए फिजियोथेरेपिस्ट्स को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें