Noida: नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में युवती के साथ अश्लील हरकत, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

Noida: नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में युवती के साथ अश्लील हरकत, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गार्डन गैलरिया मॉल में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। एक निजी बिल्डिंग कंसल्टेंसी कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपने डायरेक्टर पर पार्टी के दौरान नशे की हालत में छेड़छाड़ करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने नोएडा पुलिस को जानकारी दी कि वह इंदिरापुरम में स्थित एक बिल्डिंग कंसल्टेंसी फर्म में काम करती है। कंपनी के डायरेक्टर भूपेंद्र कुमार रमैया ने सेक्टर 38ए स्थित गार्डन गैलरिया मॉल के एक रेस्टोरेंट में अपने कर्मचारियों के लिए पार्टी आयोजित की थी। पीड़िता ने बताया कि पार्टी के दौरान रमैया ने शराब के नशे में उससे अश्लील हरकत की और गलत तरीके से छुआ। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे नौकरी से निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

इस घटना के बाद युवती ने सेक्टर 39 थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद गार्डन गैलरिया मॉल और कंपनी के अन्य कर्मचारी इस मुद्दे को लेकर सकते में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता की सुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक कदम उठा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img