Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट पर छापा, तीन गिरफ्तार, संचालक फरार

Greater Noida
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट पर छापा, तीन गिरफ्तार, संचालक फरार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट पर छापा, तीन गिरफ्तार, संचालक फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-90 स्थित धमक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने का मामला सामने आया है। सोमवार रात पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद की। छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि रेस्टोरेंट का संचालक मौका पाकर फरार हो गया।

आबकारी निरीक्षक शिखा ठाकुर के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-90 के धमक रेस्टोरेंट में अवैध शराब ग्राहकों को परोसी जा रही है। इस पर आबकारी विभाग की टीम ने सेक्टर-142 थाना पुलिस के साथ मिलकर रात करीब 11 बजे रेस्टोरेंट पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने अंग्रेजी शराब और बीयर की कई बोतलें बरामद कीं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर रेस्टोरेंट संचालक विवेक आनंद, सोनू अनुरागी, विशाल कुमार, और मोहम्मद शाकिर हुसैन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू, विशाल, और मोहम्मद शाकिर हुसैन शामिल हैं। पुलिस फरार रेस्टोरेंट संचालक विवेक आनंद की तलाश कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *