Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Registry Office: 20 दिन बाद खुला रजिस्ट्री विभाग, पहले ही दिन करीब 150 संपत्तियों की हुई रजिस्ट्री

Noida Registry Office: 20 दिन बाद खुला रजिस्ट्री विभाग, पहले ही दिन करीब 150 संपत्तियों की हुई रजिस्ट्री

नोएडा। करीब 20 दिनों तक बंद रहने के बाद सेक्टर-33ए स्थित रजिस्ट्री विभाग में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई। रजिस्ट्री कार्यालय खुलते ही संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ही दिन करीब 150 संपत्तियों की रजिस्ट्री दर्ज की गई, जबकि पिछले 20 दिनों के दौरान वकीलों की हड़ताल के कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी।

रजिस्ट्री कार्यालय के दोबारा शुरू होने के साथ ही लंबे समय से लंबित पड़े पंजीकरण कार्यों में तेजी आई। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्री कराने पहुंचे। विभाग ने भी अधिक से अधिक लोगों का काम पूरा करने के लिए कार्यालय का समय बढ़ाकर अतिरिक्त एक घंटे तक कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्री कार्य वकीलों की हड़ताल के कारण प्रभावित था। नोएडा बार एसोसिएशन की मांग थी कि सरकार रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण संबंधी निर्णय को वापस ले। बार एसोसिएशन का कहना है कि सरकार द्वारा संबंधित आदेश वापस लेने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया और वकील, डीड राइटर तथा स्टांप वेंडर अपने-अपने कार्य पर लौट आए हैं।

नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी प्रमुख मांग स्वीकार किए जाने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। इसके बाद रजिस्ट्री विभाग में सामान्य कार्य शुरू हो गया है, जिससे संपत्ति खरीदारों, विक्रेताओं और अन्य लोगों को राहत मिली है।

रजिस्ट्री कार्यालय के दोबारा खुलने से केवल पंजीकरण कार्य ही नहीं, बल्कि परिसर में संचालित छोटे-बड़े फूड स्टॉल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी फिर से शुरू हो गई हैं। पूरे परिसर में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और बाजार जैसी रौनक देखने को मिली।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी भी पंजीकरण कराने वालों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम है, क्योंकि कई लोग हड़ताल समाप्त होने की जानकारी मिलने के बाद ही अपने दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि आने वाले दिनों में लंबित सभी रजिस्ट्रियों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

रजिस्ट्री विभाग के सुचारु रूप से शुरू होने से संपत्ति कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिली है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में लंबित मामलों के कारण रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ और बढ़ सकती है तथा पंजीकरण कार्य सामान्य गति से संचालित होने लगेगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें