Noida Death: इलाहाबास गांव में 30 वर्षीय युवक की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा

Noida Death: इलाहाबास गांव में 30 वर्षीय युवक की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा

नोएडा। नोएडा के इलाहाबास गांव में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक सुबह सोकर उठा था, जिसके कुछ देर बाद उसके सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को युवक के पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। वह मूलरूप से अलीगढ़ जिले का रहने वाला था और नोएडा के फेज-2 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दिनेश इलाहाबास गांव में किराये के कमरे में रहता था। जानकारी के अनुसार, वह रविवार शाम अपने कमरे में सोया था। सोमवार सुबह नींद से उठने के कुछ ही देर बाद उसके सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद वह अचानक जमीन पर गिर गया। गिरने के कारण उसे मामूली चोट भी आई।

दिनेश की हालत बिगड़ने पर उसके साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से युवक की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को परिजन दिनेश का शव उसके पैतृक गांव ले गए, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img