Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Newborn Kidnapping: नोएडा के भंगेल अस्पताल से तीन दिन का नवजात चोरी, बाइक सवार युवक के साथ फरार हुई महिला

Newborn Kidnapping: नोएडा के भंगेल अस्पताल से तीन दिन का नवजात चोरी, बाइक सवार युवक के साथ फरार हुई महिला

नोएडा। सेक्टर-110 स्थित भंगेल मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल से शुक्रवार सुबह तीन दिन के नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात महिला बच्चे को लेकर अस्पताल से फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में महिला एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए दिखाई दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नवजात की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, भंगेल निवासी सपना अपने पति गौतम के साथ डॉक्टर के पास गई थीं। उस समय उनका तीन दिन का नवजात बच्चा सपना की मां रक्षा देवी के पास था। रक्षा देवी की अस्पताल से छुट्टी होने वाली थी और वह अपना सामान पैक कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला ने बच्चे को अपने पास लिया और कथित तौर पर उसे लेकर वहां से चली गई।

परिजनों को काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब नवजात का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार के लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल के अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों में भी अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश कराई, लेकिन तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी महिला एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हुई थी। पुलिस अब फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि संदिग्ध महिला पिछले दो दिनों से नवजात के परिजनों के संपर्क में थी और उनसे बातचीत कर रही थी। आरोप है कि उसने इसी दौरान परिवार का विश्वास हासिल किया और अस्पताल से छुट्टी होने से पहले बच्चे को लेकर फरार हो गई।

बताया गया है कि सामान पैक करते समय परिजनों ने ही महिला को कुछ देर के लिए नवजात को संभालने के लिए दिया था। इसी दौरान वह बच्चे को लेकर चली गई। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और नवजात की देखभाल से जुड़े इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और नवजात की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध महिला और बाइक सवार युवक की पहचान करने के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। परिवार को नवजात के सुरक्षित मिलने का इंतजार है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें