Noida: नोएडा में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Noida: नोएडा में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा में नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, सदरपुर और सलारपुर गांव में प्राधिकरण की जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से चारदीवारी खड़ी कर टीन शेड और कमरों का निर्माण कर रहे थे।

वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि सदरपुर गांव में कर्म सिंह, रणजीत, ओमवीर, रोहताश, धर्मवीर, पूर्ण सिंह, धर्मवीर, जसवंती, ठकरी, शांति और वीरवती सहित अन्य लोग प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे थे। प्राधिकरण की ओर से पुलिस को इस अवैध निर्माण के दस्तावेज और फोटो-वीडियो भी सौंपे गए हैं।

वहीं, वर्क सर्किल-8 के सहायक प्रबंधक ने बताया कि सलारपुर गांव में चार खसरा नंबर की जमीन अधिसूचित है। इस जमीन पर बरेली निवासी शीला बेबा, नितिन कुमार, विपिन चौधरी, सुभाष कुमार और देव भाटी बहुमंजिला इमारत बना रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने समय-समय पर अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने धीरे-धीरे और रात के समय निर्माण जारी रखा। जब टीम ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी अभद्रता करने लगे।

कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों की गतिविधियों की छानबीन कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img