Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida News: हिंडन नदी को तैरकर पार करने की कोशिश में युवक डूबा, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Noida News: हिंडन नदी को तैरकर पार करने की कोशिश में युवक डूबा, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

नोएडा। सेक्टर-63 क्षेत्र के पास हिंडन नदी में एक युवक के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार शाम नदी को तैरकर पार करने की कोशिश के दौरान 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। देर रात तक सफलता नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया, जिसने नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

पुलिस के अनुसार, लापता युवक की पहचान 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है, जो सेक्टर-63 क्षेत्र की 25 फुटा कॉलोनी स्थित झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार देर शाम वह हिंडन नदी के किनारे पहुंचा और वहां मौजूद लोगों के सामने नदी को तैरकर पार करने की बात कही। इसके बाद उसने अपने कपड़े उतारे और नदी में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआत में सूरज कुछ दूरी तक आसानी से तैरता हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन जैसे ही वह गहरे पानी में पहुंचा, अचानक लोगों की नजरों से ओझल हो गया। उसे डूबता देख वहां मौजूद लोगों और उसके दोस्तों ने शोर मचाया तथा उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण कोई भी उसे बाहर नहीं निकाल सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक तलाश अभियान चलाया गया। बताया गया कि गोताखोरों ने लगभग 10 से 12 फीट गहरे पानी में भी खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने स्टीमर की सहायता से करीब तीन किलोमीटर के नदी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना के बाद से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य लगातार नदी किनारे मौजूद हैं और युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से सर्च अभियान तेज करने की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सूरज ने नदी में उतरने से पहले शराब पी रखी थी। उनका कहना है कि उसने आसपास मौजूद लोगों से कहा था कि वह आसानी से तैरकर नदी पार कर वापस लौट आएगा। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल युवक की तलाश प्राथमिकता है और उसके मिलने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदियों और गहरे जलाशयों में तैरने या जोखिम उठाने से बचें। लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर और बहाव दोनों बढ़ जाते हैं, जिससे छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने कहा है कि एनडीआरएफ और पुलिस की टीम तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रखेंगी, जब तक युवक का पता नहीं चल जाता।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें