Electric Shock: बिजली करंट से गोवंश की मौत मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Electric Shock: बिजली करंट से गोवंश की मौत मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

नोएडा। सेक्टर-56 में बिजली के खुले करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत के मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण बताया है।

बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद चौहान ने कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 15 जुलाई को सेक्टर-56 के गेट नंबर-1 के पास एक गोवंश बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका आरोप है कि बिजली विभाग ने विद्युत लाइनों और उपकरणों का समय पर निरीक्षण एवं रखरखाव नहीं किया, जिसके कारण यह दुखद हादसा हुआ।

शिकायत में कहा गया है कि यदि बिजली के पोल, तार और अन्य विद्युत उपकरणों की नियमित जांच की जाती तथा खुले करंट की समस्या को समय रहते दूर कर दिया जाता तो गोवंश की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना को विभागीय लापरवाही का गंभीर उदाहरण बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img