Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bhangel Elevated Road: भंगेल एलिवेटेड रोड पर लगेंगे नॉइज बैरियर, ट्रैफिक शोर से लोगों को मिलेगी राहत

Bhangel Elevated Road: भंगेल एलिवेटेड रोड पर लगेंगे नॉइज बैरियर, ट्रैफिक शोर से लोगों को मिलेगी राहत

नोएडा। नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर अब ट्रैफिक के शोर से लोगों को राहत मिलने जा रही है। अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने करीब 4.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर नॉइज बैरियर लगाए जाएंगे। इस परियोजना के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है और एक जून को टेंडर खोले जाएंगे। कंपनी चयन के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस परियोजना पर करीब 18.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण का लक्ष्य अगले दो महीनों में नॉइज बैरियर लगाने का काम पूरा करने का है। एलिवेटेड रोड अगाहपुर, सेक्टर-40, सेक्टर-49, सेक्टर-48, सेक्टर-107 बरौला और भंगेल गांव की आबादी के बीच से गुजरता है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों के शोर से आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

A.K. Arora ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर छह फीट ऊंचाई वाले साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नॉइज बैरियर ट्रैफिक के शोर को पूरी तरह खत्म नहीं करते, लेकिन उसकी तीव्रता को काफी हद तक कम कर देते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार यह बैरियर ध्वनि प्रदूषण को लगभग 50 डेसिबल तक कम करने की क्षमता रखते हैं। इससे आसपास के घरों, स्कूलों और रिहायशी इलाकों तक पहुंचने वाले शोर का असर काफी कम हो जाएगा।

स्वास्थ्य मानकों के अनुसार 80 डेसिबल से अधिक की आवाज लंबे समय तक सुनने पर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं 130 से 140 डेसिबल तक की आवाज बेहद खतरनाक मानी जाती है और लगातार संपर्क में रहने पर सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

नॉइज बैरियर लगने से सेक्टर-42, 47, 48, 49, 107 और 110 समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के आसपास मौजूद स्कूलों और संस्थानों को भी ध्वनि प्रदूषण से फायदा मिलेगा।

नोएडा प्राधिकरण ने भंगेल एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लूप निर्माण का टेंडर भी जारी किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें