Greater Noida West: ग्रीन आर्च सोसाइटी में बिजली चोरी का खुलासा, NPCL विजिलेंस टीम ने पकड़े अवैध सब-मीटर

Greater Noida West: ग्रीन आर्च सोसाइटी में बिजली चोरी का खुलासा, NPCL विजिलेंस टीम ने पकड़े अवैध सब-मीटर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीन आर्च सोसाइटी में बिजली चोरी और निवासियों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। निवासियों की शिकायत के बाद Noida Power Company Limited की विजिलेंस टीम ने सोसाइटी परिसर में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार NPCL विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सोसाइटी का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान बेसमेंट क्षेत्र में पांच अवैध सब-मीटर पाए गए, जिनके जरिए कथित तौर पर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा दो अवैध चार्जिंग स्टेशन भी मिले, जहां एक साथ कई वाहन चार्ज किए जा रहे थे।

जांच टीम को एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में भी अनियमितता मिली। सोसाइटी परिसर में स्थित मदर डेयरी की दुकान में कथित रूप से अवैध सब-मीटर के जरिए बिजली आपूर्ति की जा रही थी। विजिलेंस अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

निवासियों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी कई बार Green Arch AOA को बिजली चोरी और अवैध वसूली की शिकायतें दी थीं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया, जिसके बाद मजबूर होकर उन्होंने सीधे बिजली विभाग से संपर्क किया।

कुछ निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दौरान AOA की ओर से विजिलेंस टीम के काम में बाधा डालने की कोशिश की गई, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। हालांकि टीम ने निरीक्षण जारी रखते हुए सभी संदिग्ध बिंदुओं की जांच की।

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में AOA ने निवासियों के हितों की अनदेखी की और कथित तौर पर बिल्डर के अनधिकृत कार्यों को संरक्षण दिया। अब निवासी दोषियों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img