Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida: नोएडा में नीट-जेईई और यूपीएससी की तैयारी के लिए खुलेंगे नए अभ्युदय केंद्र, दादरी में भी मिलेगी मुफ्त कोचिंग

Noida: नोएडा में नीट-जेईई और यूपीएससी की तैयारी के लिए खुलेंगे नए अभ्युदय केंद्र, दादरी में भी मिलेगी मुफ्त कोचिंग

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपीएससी, नीट, जेईई और यूपीपीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अब और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में नए निशुल्क कोचिंग केंद्र खोले जाएंगे। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति दी गई।

बैठक की अध्यक्षता Medha Rupam ने की। समीक्षा के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए संचालित की जा रही निशुल्क कक्षाओं की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में तीन प्रमुख केंद्र संचालित किए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें Dr. Bhimrao Ambedkar Library, Panchsheel Balak Inter College और Gautam Buddha University शामिल हैं।

बैठक के दौरान छात्रों की बढ़ती संख्या और दादरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए Mihir Bhoj Balak Inter College में नया अभ्युदय केंद्र विकसित करने पर भी सहमति प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर 15 जुलाई से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए। साथ ही केंद्रों के संचालन के लिए जरूरी सामग्री और संसाधनों की खरीद सरकारी जैम पोर्टल के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे यूपीएससी, जेईई, नीट, यूपीपीसीएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें