Noida Metro: पीपीपी मॉडल पर बनेंगे नए मेट्रो स्टेशन, निजी कंपनियों के सहयोग से मिलेगा विस्तार

Noida Metro: पीपीपी मॉडल पर बनेंगे नए मेट्रो स्टेशन, निजी कंपनियों के सहयोग से मिलेगा विस्तार

नोएडा : नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल अपनाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन और सेक्टर-51 से बोड़ाकी रूट पर प्रस्तावित नए मेट्रो स्टेशनों का निर्माण निजी कंपनियों के सहयोग से किया जाएगा। एनएमआरसी का मानना है कि इससे परियोजना को गति मिलने के साथ यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

एनएमआरसी के अनुसार सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक लगभग 12.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर कुल आठ नए स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं सेक्टर-51 से बोड़ाकी तक करीब 2.6 किलोमीटर लंबे रूट पर दो नए मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। दोनों परियोजनाएं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

पीपीपी मॉडल के तहत निजी कंपनियां स्टेशनों के निर्माण में निवेश करेंगी। इसके बदले उन्हें स्टेशन परिसर और उसके आसपास व्यावसायिक गतिविधियों के विकास का अधिकार मिलेगा। साथ ही संबंधित कंपनी के नाम को स्टेशन के नाम के साथ जोड़े जाने की भी अनुमति दी जाएगी, जिससे कंपनियों को ब्रांडिंग का अवसर मिलेगा।

एनएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक मेट्रो स्टेशन के निर्माण पर लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। प्रत्येक स्टेशन की लंबाई लगभग 140 मीटर होगी और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन बनने के बाद उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित निजी कंपनियों की होगी।

एनएमआरसी ने इस परियोजना में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों और निवेशकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई है। इस पहल का उद्देश्य निजी निवेश के माध्यम से मेट्रो विस्तार को तेज करना और यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img