Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Medicine Donation: नोएडा में मिसाल कायम कर रहे डॉ. महिपाल सिंह, जरूरतमंदों को मुफ्त दवा दिलाने के लिए लगातार कर रहे सहयोग

Noida Medicine Bank, Dr Mahipal Singh, Noida Lok Manch, Free Medicine, Social Service

Medicine Donation: नोएडा में मिसाल कायम कर रहे डॉ. महिपाल सिंह, जरूरतमंदों को मुफ्त दवा दिलाने के लिए लगातार कर रहे सहयोग

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को दवाओं के अभाव में इलाज से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए नोएडा में चलाए जा रहे निःशुल्क दवा बैंक अभियान को समाजसेवी डॉ. महिपाल सिंह लगातार सहयोग दे रहे हैं। फस्ट रिहैबवन फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह ने नोएडा लोक मंच की इस मुहिम के लिए दवाइयों से भरे कई बॉक्स उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही वह अन्य लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने और जरूरतमंद मरीजों की मदद करने की अपील कर रहे हैं।

नोएडा लोक मंच की ओर से ‘दवा दान करें, उम्मीद बांटें’ संदेश के साथ निःशुल्क दवा बैंक की मुहिम चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य ऐसी दवाओं को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण आवश्यक दवाएं खरीदने में असमर्थ हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक संगठनों और लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

डॉ. महिपाल सिंह का कहना है कि किसी मरीज को केवल इसलिए दर्द या परेशानी नहीं झेलनी चाहिए कि उसके पास दवा खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। इसी सोच के साथ वह निःशुल्क दवा बैंक को लगातार सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आकर इस तरह के सामाजिक अभियानों में योगदान देने का आग्रह किया है।

डॉ. महिपाल सिंह ने नोएडा लोक मंच और फेलिक्स हॉस्पिटल की उस पहल की भी सराहना की, जिसके तहत लोगों को 30 रुपये में स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने की मुहिम चलाई जा रही है। उनका कहना है कि कम खर्च में स्वास्थ्य परामर्श और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने जैसी पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती हैं।

यह पहली बार नहीं है जब डॉ. महिपाल सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सामाजिक कार्यों में योगदान दिया है। इससे पहले भी उनके द्वारा कई स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। अब उन्होंने नोएडा लोक मंच के निःशुल्क दवा अभियान के लिए बड़ी मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है।

डॉ. महिपाल सिंह की ओर से उपलब्ध कराए गए दवाइयों के बॉक्स का उद्देश्य उन गरीब और जरूरतमंद मरीजों तक सहायता पहुंचाना है, जिन्हें इलाज के दौरान आवश्यक दवाएं खरीदने में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पहल के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति किसी जरूरतमंद व्यक्ति के उपचार में बाधा न बने।

डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि समाज की सेवा करने का अवसर मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “समाज ने मुझे जो दिया है, उसे लौटाने का यह छोटा सा प्रयास है। मैं आगे भी इस तरह के हर सामाजिक कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।”

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियानों में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें। उनका मानना है कि यदि समाज के सक्षम लोग सामूहिक रूप से आगे आएं तो दवा और उपचार के अभाव में परेशान होने वाले कई परिवारों को राहत पहुंचाई जा सकती है।

नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने डॉ. महिपाल सिंह की ओर से किए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे नेक विचार रखने वाले युवाओं और समाजसेवियों की जरूरत है, जो जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मुहिम को मजबूत करें।

निःशुल्क दवा बैंक जैसी पहल का उद्देश्य केवल दवाओं का वितरण करना नहीं, बल्कि समाज में सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देना है। डॉ. महिपाल सिंह का सहयोग इसी सामूहिक प्रयास का हिस्सा है। आने वाले समय में अधिक लोगों के इस अभियान से जुड़ने पर जरूरतमंद मरीजों तक इसका लाभ और व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकेगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें