Noida Mamura Mandi protest: पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सेक्टर-59 मामूरा मंडी के दुकानदारों का प्रदर्शन, थाना सेक्टर-58 घेराव की चेतावनी

Noida Mamura Mandi Protest: पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सेक्टर-59 मामूरा मंडी के दुकानदारों का प्रदर्शन, थाना सेक्टर-58 घेराव की चेतावनी

नोएडा के सेक्टर-59 स्थित मामूरा मंडी में पुलिस उत्पीड़न से परेशान दुकानदारों ने पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल संख्या-5 के अंतर्गत घोषित वेंडिंग जोन संख्या-11 में किया गया, जहां बड़ी संख्या में दुकानदार और श्रमिक एकत्र हुए। दुकानदारों ने साफ चेतावनी दी कि यदि पुलिस द्वारा उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो वे जल्द ही थाना सेक्टर-58 पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री एवं सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि सेक्टर-59 के घोषित वेंडिंग जोन में थाना सेक्टर-58 के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-61 पुलिस चौकी के प्रभारी और पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से वेंडर्स को बेवजह परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अनुचित लाभ के उद्देश्य से रात 9 बजे से पहले ही जबरन दुकानों को बंद करवा देते हैं, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि मामूरा मंडी औद्योगिक क्षेत्र के बीच स्थित है और यहां पर ग्राहक मुख्य रूप से रात 9 बजे के बाद उद्योगों से छुट्टी होने के बाद खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में समय से पहले दुकानें बंद कराने से न केवल दुकानदारों की आमदनी प्रभावित होती है, बल्कि सब्जी और अन्य खराब होने वाला सामान भी नष्ट हो जाता है।

गंगेश्वर दत्त शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी कई बार वेंडर्स की बैटरी और अन्य सामान उठाकर ले जाते हैं और जब दुकानदार इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और डराया-धमकाया जाता है। इस पूरे मामले की शिकायत दुकानदारों ने यूनियन से की, जिसके बाद यह प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब शहर के अन्य बाजार रात 11 बजे तक खुले रहते हैं, तो फिर सेक्टर-59 के इस वेंडिंग जोन को 9 बजे से पहले क्यों बंद कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भेदभावपूर्ण रवैया है और प्राधिकरण द्वारा घोषित वेंडिंग जोन में पुलिस के इस तरह के हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने घोषणा की कि इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर और अन्य उच्च अधिकारियों से की जाएगी। यदि इसके बावजूद पुलिस उत्पीड़न नहीं रुका, तो सेक्टर-58 थाने पर बड़ा विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रदर्शन में सीटू महासचिव राम स्वारथ सहित बड़ी संख्या में दुकानदार और श्रमिक मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img