नोएडा: दो घरों में बड़ी चोरी, युवती समेत दो लोगों के लाखों के जेवर और नकदी गायब

नोएडा: दो घरों में बड़ी चोरी, युवती समेत दो लोगों के लाखों के जेवर और नकदी गायब

नोएडा। शहर के दो थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जहां अज्ञात बदमाशों ने दो घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 का है। यहां रहने वाली वैशाली, पुत्री सुखदेव, 27 अगस्त को अपने परिजनों से मिलने गाजियाबाद के कनवानी गई थीं। जब 28 अगस्त को वह घर लौटीं, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखे सोने की अंगूठी, सोने की चेन, डायमंड पेंडेंट, चांदी की पाजेब, एक सोने का पेंडेंट, एलईडी टीवी और 30 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। वैशाली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरा मामला सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अगाहपुर गांव का है। यहां रहने वाले राज राणा, पुत्र बहादुर, जो विक्की मुखिया के मकान में किराये पर रहते हैं, उनके घर का भी ताला तोड़कर 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img