Noida Land Mafia: नोएडा में भूमाफियाओं का कहर, जमीन कब्जाने का प्रयास

Noida Land Mafia: नोएडा में भूमाफियाओं का कहर, जमीन कब्जाने का प्रयास

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के मंगरौली गांव में भूमाफियाओं ने जमीन कब्जाने की कोशिश की। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गांव वालों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि भू माफियाओं को स्थानीय थाना पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिससे ऐसे मामलों को बढ़ावा मिल रहा है। घटना के बाद नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। नोएडा पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img