Noida iPhone Theft: जनसभाओं और धार्मिक आयोजनों में आईफोन चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार, 60 आईफोन बरामद

Noida iPhone Theft: जनसभाओं और धार्मिक आयोजनों में आईफोन चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार, 60 आईफोन बरामद

नोएडा। जनसभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों में भीड़ का फायदा उठाकर महंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चोरी करने वाले गिरोह का फेज-1 थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संगठित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामदगी में 60 आईफोन, 10 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और 28 आईपैड शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनके मोबाइल बीते दिनों धार्मिक आयोजनों और जनसभाओं में चोरी हो गए थे।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि हाल के दिनों में जनसभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी की शिकायतें सामने आई थीं। इनमें ज्यादातर शिकायतें आईफोन चोरी से जुड़ी थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के रहने वाले फिरोज, फरदीन, सलीम और दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। चारों आरोपी जनसभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों में सामान्य लोगों की तरह शामिल होते थे और भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चुरा लेते थे। चोरी के बाद ये आरोपी अपने नाम और पहचान बदल लेते थे, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सकें। गिरोह के सदस्य चोरी किए गए आईफोन को दिल्ली के विभिन्न चोर बाजारों में ले जाकर खपाते थे, जहां दुकानदार उनसे 10 से 15 हजार रुपये में चोरी के आईफोन खरीद लेते थे।

पुलिस के अनुसार, कई बार जब अच्छा दाम मिल जाता था तो आरोपी चोरी के आईफोन को सीधे राहगीरों को भी बेच देते थे। गिरोह सिर्फ चोरी ही नहीं करता था, बल्कि मोबाइल के पुर्जों की तस्करी में भी शामिल था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि चारों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में पहले से करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस अब उन दुकानदारों की पहचान करने में जुटी है, जो चोरी और लूट के मोबाइल फोन खरीदते थे। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img