Noida Authority Action: क शिकायत भी दी गई है। प्राधिकरण का कहना है कि पर्यावरण से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दूसरा मामला सेक्टर-76 स्थित न्यूटेक इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के स्ट्रीट-76 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से जुड़ा है। यहां निर्माण पूरा होने और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के संचालन के बावजूद अब तक जल और सीवर का अधिकृत कनेक्शन नहीं लिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्राधिकरण के जल-सीवर विभाग ने जांच की, जिसमें सामने आया कि परिसर से निकलने वाला सीवर सीधे नाली में डाला जा रहा है।
इस मामले में नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर को नोटिस जारी कर सीवेज निस्तारण की पूरी प्रक्रिया का स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर निगरानी और तेज की जाएगी, ताकि शहर के पर्यावरण और जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे


