Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Heatwave Alert: अगले 4 दिन लू का कहर, 42 डिग्री पार जाने की चेतावनी

Noida Heatwave Alert: अगले 4 दिन लू का कहर, 42 डिग्री पार जाने की चेतावनी

Noida और Greater Noida में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। India Meteorological Department ने अगले चार दिनों तक हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 से 25 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

एडवाइजरी के अनुसार, अगर जरूरी हो तो बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछा का उपयोग करें और पर्याप्त मात्रा में पानी साथ रखें। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनना बेहतर रहेगा, जिससे शरीर को ठंडक मिल सके। बाहर काम करने वालों को समय-समय पर आराम करने और गीले कपड़े से चेहरा व सिर ढकने की सलाह दी गई है।

खानपान को लेकर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। ताजा और हल्का भोजन करें तथा खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे पानी से भरपूर मौसमी फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। इसके अलावा दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सख्त सलाह दी गई है, क्योंकि इस समय लू का असर सबसे ज्यादा होता है।

प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति में चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी या कमजोरी जैसे लू के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर सावधानी बरतकर हीटवेव के खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि लोग जागरूक रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें