Noida Health: जिला अस्पताल में मुंह के कैंसर की जांच के लिए आएगी मशीन, अगले हफ्ते से शुरू होगी स्क्रीनिंग

Noida Health: जिला अस्पताल में मुंह के कैंसर की जांच के लिए आएगी मशीन, अगले हफ्ते से शुरू होगी स्क्रीनिंग

नोएडा। जिला अस्पताल में अब मुंह के कैंसर की जांच की सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए अस्पताल में विशेष जांच मशीन मंगाई गई है। मशीन आने के बाद मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अगले सप्ताह से जांच सुविधा शुरू होने की संभावना है।

जिला अस्पताल के मरीजों को मुंह के कैंसर की जांच के लिए अब राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में ही प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मरीज एक रुपये की पर्ची बनवाकर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, जांच से पहले मरीज को डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। डॉक्टर की सलाह के बाद संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे मुंह के कैंसर की पहचान शुरुआती चरण में करने में मदद मिलेगी और समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा।

जिला अस्पताल प्रबंधन पिछले करीब एक महीने से इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी कर रहा था। वर्तमान में मुंह के कैंसर की जांच के लिए जिला अस्पताल से मरीजों को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान भेजा जाता है।

राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान में मुंह के कैंसर के अलावा सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। इन दोनों प्रकार के कैंसर की जांच के लिए भी जिला अस्पताल के मरीजों को अभी इसी संस्थान में भेजा जाता है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि जांच मशीन तीन दिन के भीतर आने की उम्मीद है। मशीन उपलब्ध होने के बाद अस्पताल में मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img