Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: शांतिपूर्ण रहा नववर्ष कार्यक्रम, चप्पे चप्पे पर तैनात रही फरीदाबाद पुलिस, सख्ती से लागू रही कानून व्यवस्था

faridabad new year peaceful, police deployment faridabad,

Faridabad: शांतिपूर्ण रहा नववर्ष कार्यक्रम, चप्पे चप्पे पर तैनात रही फरीदाबाद पुलिस, सख्ती से लागू रही कानून व्यवस्था

रिपोर्ट: संदीप चौहान

नववर्ष के अवसर पर फरीदाबाद में आयोजित सभी कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। शहर के विभिन्न इलाकों में नववर्ष के जश्न के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना सामने नहीं आई और लोगों ने सुरक्षित माहौल में नए साल का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात मकसूद अहमद स्वयं फील्ड में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने लगातार पेट्रोलिंग कर हालात पर नजर बनाए रखी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नववर्ष को लेकर फरीदाबाद पुलिस द्वारा 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। शहर के प्रमुख स्थानों पर 18 ड्रिंक एंड ड्राइव नाके लगाए गए थे, वहीं सीमावर्ती राज्य और जिला बॉर्डर पर भी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई।

सभी थाना प्रबंधक, पुलिस चौकी प्रभारी और अपराध शाखा की टीमें भी फील्ड में सक्रिय रहीं। नववर्ष के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 200 ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान काटे गए। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और अन्य मामलों में कुल 750 से अधिक चालान किए गए। पुलिस की सख्ती और सतर्कता के चलते शहर में कानून व्यवस्था बनी रही और नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फरीदाबाद पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह सदैव जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें