Noida Food Inspection: नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान, 08 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित

Noida Food Inspection: नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान, 08 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित

रिपोर्ट: अजीत कुमार

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की और खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए। इस श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय, ओ.पी. सिंह और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने सेक्टर-115, नोएडा स्थित रमा शंकर की मिठाई निर्माणशाला पर छापा मारा।

वहां ग्रामीण इलाके की दुकानों पर सप्लाई के उद्देश्य से अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर दशा में निर्मित भारी मात्रा में भंडारित प्रदूषित मिठाइयां बरामद की गईं। बरामद मिठाइयों में बूंदी के लड्डू, मोहन बर्फी, मोहन केक, मोहन पेड़ा, पत्तीसा और कच्ची बर्फी के 1-1 नमूने (कुल 6) लिए गए और लगभग 1100 किग्रा प्रदूषित मिठाइयों का विनष्टिकरण कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, मालती, विशाल गुप्ता और विजय बहादुर पटेल की टीम ने लखनावली सूरजपुर स्थित वीरेंद्र नमकीन भंडार से नमकीन का 01 नमूना लिया और लगभग 38 किग्रा नमकीन सीज की। इसी टीम ने चेहरपुर खादर स्थित रामाशीष स्वीट्स से पेड़ा का 01 नमूना संग्रहित किया। इस प्रकार कुल 08 नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान चलाया जाएगा और नमूने संग्रहित किए जाएंगे, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

Hot this week

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ 18 अगस्त से

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ...

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य मंच तैयार

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस...

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img