Noida Corporate Dispute: लिथियम-आयन बैटरी रिसाइक्लिंग कंपनी को धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Noida Corporate Dispute: लिथियम-आयन बैटरी रिसाइक्लिंग कंपनी को धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित लिथियम-आयन बैटरी रिसाइक्लिंग से जुड़ी एक कंपनी ने ईमेल के माध्यम से धमकी और बदनाम करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइट-4 स्थित लोहम क्लीनटेक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि सत्यव्रत आर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में कंपनी ने श्री गणेश मेटालय लिमिटेड से कोबाल्ट ऐश की खरीद की थी। उस समय कच्चे माल की उत्पत्ति का देश यूएई बताया गया था। वर्ष 2024 में लेन-देन के दौरान उत्पत्ति देश को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें आपूर्तिकर्ता ने स्रोत ईरान बताया। यह विवाद बाद में आर्बिट्रेशन के माध्यम से सुलझा लिया गया।

आरोप है कि समझौते के 21 दिन बाद 22 जुलाई 2025 को करन नौबाहर नामक व्यक्ति, जो वेरिटास एफजेडई कंपनी का कर्मचारी बताया गया, ने ईमेल भेजकर कथित बकाया राशि न देने पर अमेरिका सहित अन्य देशों के अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी। 27 जुलाई को कंपनी के निदेशकों और शेयरधारकों से संपर्क करने की चेतावनी दी गई। 5 अगस्त 2025 को निवेशकों को ईमेल भेजकर कंपनी को फ्रॉड बताया गया।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की तकनीकी और कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img