Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: किसान प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी से की भेंट, महापंचायत को लेकर रखीं मांगें

Noida: किसान प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी से की भेंट, महापंचायत को लेकर रखीं मांगें

नोएडा। आगामी 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को लेकर किसान संगठनों का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी से मिला। बैठक में किसानों ने 10 प्रतिशत भूखंड देने और नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू कराने की अपनी मांग रखी।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा और पूर्व बार अध्यक्ष उमेश भाटी ने बताया कि महापंचायत में उपस्थित होकर किसानों को उनकी हक़ की जानकारी दी जाएगी और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। हालांकि, पंचायत को लेकर पुलिस ने अब से ही किसान नेताओं को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कई नेताओं को देर रात उठाने की घटनाएं हुईं और पांच लाख रुपये के मुचलकों के जरिए पाबंदी लगाने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कुछ नेताओं को पंचायत में नहीं पहुँचने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर किसान नेता अजीत नागर, सुखवीर खलीफा और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। किसान संगठनों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे मजबूरी में बड़े आंदोलन पर विचार करेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें