Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा में फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश, लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Noida fake visa racket exposed, Bisrakh police arrest accused

Noida Crime: नोएडा में फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश, लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले बड़े फर्जी वीजा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आरोपी सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी व फर्जी वीजा बरामद किए हैं। आरोपी लोगों को फिनलैंड, पोलैंड और रूस जैसे देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलता था। जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2026 को एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि गौर सिटी मॉल में “स्काई वीजा वेंचर” नाम से ऑफिस चलाने वाले सक्षम शर्मा और उसका साथी राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र लोगों से वर्क वीजा के लिए पैसे और पासपोर्ट ले लेते थे। बाद में फर्जी वीजा तैयार कर व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया जाता था।

पुलिस ने 8 मार्च को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी सक्षम शर्मा को एटीएस रोड स्थित साई नर्सरी के सामने से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 पासपोर्ट, 24 फर्जी वीजा की फोटो कॉपी, 90 विजिटिंग कार्ड, 37 लेटर पैड, 6 खाली वीजा लिफाफे, 2 कूट मोहर, 3 मोबाइल फोन और 47 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों से 80 हजार से 1 लाख रुपये लेकर विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का वादा करता था। पुलिस के अनुसार सक्षम शर्मा के खिलाफ पहले भी मेरठ और हरियाणा के पानीपत में इसी तरह के मामले दर्ज हैं। वहीं, फरार आरोपी राजीव शर्मा की तलाश जारी है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और फर्जी वीजा रैकेट में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें