Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Civic Inspection : नोएडा के विभिन्न सेक्टरों का सीईओ ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

Noida Civic Inspection : नोएडा के विभिन्न सेक्टरों का सीईओ ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

नोएडा, 10 मार्च : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने सोमवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, नालों की स्थिति और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सेक्टर-8 के समीप ई-9 क्षेत्र में मलबा मिलने पर वहां तैनात सफाई कर्मी राहुल और सोनी तथा हेल्थ सुपरवाइजर श्रीप्रकाश मिश्रा की सेवाएं समाप्त करने और अवर अभियंता हर्षित मलिक का 10 दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। सीईओ ने शहर के बड़े नालों को कवर कर उनके ऊपर वॉकिंग जोन विकसित करने की संभावनाओं का परीक्षण करने और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

सेक्टर-11 में ए-ब्लॉक मार्केट के पास ड्रेन पर प्रीकास्ट स्लैब लगाकर पैदल मार्ग से जोड़ने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-55 के ड्राइपॉड क्षेत्र में मलबा मिलने पर तत्काल सफाई कराने और होटल रेडिसन ब्लू के पास सर्विस रोड की कनेक्टिविटी सुधारने के आदेश दिए गए। सेक्टर-57 में सी-4 और सी-60 से 63 के आसपास भारी मात्रा में कूड़ा मिलने पर सुपरवाइजर आजाद की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी किए गए।

खोड़़ा के पास सेंट्रल वर्ज में गंदगी मिलने पर सफाई कराने और सेक्टर-62 में सड़क पर पड़े उद्यानिक कचरे को हटाकर सर्विस रोड को नियमित रूप से साफ करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सेक्टर-62 में बड़ी संख्या में निराश्रित गायें घूमती मिलीं, जिन्हें अभियान चलाकर गोशालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं बारातघर और फोर्टिस अस्पताल के समीप सड़क के सौंदर्यीकरण के आदेश भी दिए गए।

सेक्टर-63 के आंतरिक मार्गों पर उपले, सूखी टहनियों और पत्तों का ढेर मिलने पर सफाई कराए जाने के साथ-साथ नाले में अत्यधिक कचरा मिलने पर तैनात सफाईकर्मी धर्मवीर और सुपरवाइजर आकाश की सेवाएं समाप्त करने, प्रबंधक को चेतावनी देने और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए गए।

ग्राम बरौला में हनुमान मूर्ति के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-107 की सड़क और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड की क्षतिग्रस्त सतह को तुरंत ठीक करने के आदेश भी जारी किए गए। शहर में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित एजेंसी एजी एनवायरो इंफ़्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. पर पांच लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने सभी बारातघरों का सर्वे कर नवीनीकरण, लेफ्ट टर्न सुचारू करने, नालों के कवर ठीक कराने, बस स्टॉप की मरम्मत और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी वर्क सर्किलों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक सभी स्थानों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें