Noida engineer death: नोएडा में सेक्टर-150 हादसा, इंजीनियर युवराज मेहता की मौत में बिल्डर अभय को कोर्ट में पेश

Noida engineer death: नोएडा में सेक्टर-150 हादसा, इंजीनियर युवराज मेहता की मौत में बिल्डर अभय को कोर्ट में पेश

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर 27 वर्षीय युवराज मेहता की कार पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई दुखद मौत के मामले में पुलिस ने बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर सीजीएम कोर्ट में पेश किया है। युवराज की मौत ने स्थानीय प्रशासन और विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है। एसआईटी नोएडा प्राधिकरण का दौरा कर जांच कर रही है, जिसमें सड़क निर्माण की गुणवत्ता, जल निकासी, चेतावनी संकेतों की कमी और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की दक्षता की समीक्षा शामिल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवराज की मौत का मुख्य कारण दम घुटना था। उनके फेफड़ों में करीब साढ़े तीन लीटर पानी पाया गया, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई और हार्ट फेलियर हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय तक पानी में रहने के कारण फेफड़ों में पानी भर गया और शरीर पर अत्यधिक दबाव पड़ने से हृदय विफल हुआ, जो मौत का तत्काल कारण बना।

मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है और पांच दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। सभी संबंधित लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम और इसके कारणों का पता लगाया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img