Noida EEG Test: नोएडा जिला अस्पताल में मिर्गी जांच की सुविधा शुरू, अब नहीं करने पड़ेंगे दिल्ली के चक्कर

Noida EEG Test: नोएडा जिला अस्पताल में मिर्गी जांच की सुविधा शुरू, अब नहीं करने पड़ेंगे दिल्ली के चक्कर

नोएडा। मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अब जांच के लिए दिल्ली के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार को आधुनिक ईईजी (इलेक्ट्रो एन्सेफलोग्राफी) जांच सुविधा शुरू की गई है। इस अत्याधुनिक मशीन का शुभारंभ नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। अब इस जांच सुविधा से गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ जिलों के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले। उन्होंने बताया कि अब मात्र 70 रुपये में ईईजी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास जारी है। अस्पताल प्रशासन से उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जरूरत के अनुसार नई मशीनों और उपकरणों की मांग तत्काल बताई जाए ताकि उनकी व्यवस्था जल्द की जा सके।

अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि बुधवार से मरीजों के लिए अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस जांच की नोडल अधिकारी डॉ. स्वाति त्यागी होंगी, जिनकी टीम में संदीप और अन्य प्रशिक्षित स्टाफ सदस्य शामिल हैं। इस सुविधा से जिले में मिर्गी के मरीजों के इलाज में तेजी आएगी और समय पर निदान होने से उपचार की गुणवत्ता बेहतर होगी।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, अमित त्यागी, भूपेश चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, देवेंद्र चौहान सहित कई गणमान्य लोग और चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। अस्पताल से डॉ. ऋषभ कुमार सिंह, डॉ. पंकज त्रिपाठी, डॉ. अनुराग सागर, डॉ. एच एम लवानिया, प्रधान सहायक फरीद अहमद, और चीफ फार्मासिस्ट भीम सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस पहल से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि गौतमबुद्ध नगर का जिला अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनकर स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img