Noida: नोएडा में मादक पदार्थ तस्करी बढ़ी, नाबालिग तक पहुंच रही नशे की खेप

Noida: नोएडा में मादक पदार्थ तस्करी बढ़ी, नाबालिग तक पहुंच रही नशे की खेप

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में मादक पदार्थ तस्करों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और इस कारण इलाके में पंजाब जैसे हालात बनते जा रहे हैं। तस्कर विभिन्न प्रकार के नशे, जैसे गांजा, चरस, स्मैक, हेरोइन, एमडीएमए, नशीली गोलियां, नशीला पाउडर और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की खेप युवाओं और नाबालिगों तक पहुंचा रहे हैं। इस तरह नशे की लत आने वाली पीढ़ी के लिए गंभीर खतरा बन रही है।

नोएडा में छोटे-छोटे ग्रुप सक्रिय हैं जो नशा तस्करी के साथ नाबालिगों को भी नशे की ओर धकेल रहे हैं। तस्करों का नेटवर्क ओडिशा, विशाखापत्तनम, बंगाल और पहाड़ी क्षेत्रों तक फैला है। माल ट्रेनों और ट्रकों में छिपाकर लाया जाता है और नोएडा में बड़े गिरोह को बेचा जाता है। फिर गांजा छोटे-छोटे तस्करों के पास जाता है।

फेज वन, सेक्टर 63, फेज तीन, सेक्टर 49, सेक्टर 39, फेज दो आदि थाना क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं के माध्यम से गांजा बिकवाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। गंभीर बात यह है कि नाबालिग भी अब नशे की खेप तक पहुंच रहे हैं, जिससे पढ़ाई छूट रही है और अपराध की ओर बच्चों का झुकाव बढ़ रहा है। होशियारपुर के लक्की की मौत नशे के प्रभाव में इजेक्शन की ओवरडोज लेने से हुई थी। इसी तरह पिछले माह नोएडा स्टेडियम के पास एक नाबालिग ने किराये की थार कार से दुर्घटना की थी और उसके पास चोरी किए गए 12 लाख रुपए के गहने भी पाए गए थे।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2023 से नवंबर 2025 तक 6865 किग्रा मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.46 अरब रुपए है। 2023 में 585 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 674 तस्करों को आरोपित बनाया गया और 660 तस्करों को जेल भेजा गया। 2024 में 502 और 2025 में 458 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 1095 तस्करों को आरोपित बनाया गया। इसके अलावा 82 तस्करों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट और रासुका की कार्रवाई भी हुई।

विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिगों तक नशे की पहुंच की सबसे बड़ी जिम्मेदारी तस्करों के साथ-साथ एंटी नारकोटिक्स सेल की निष्क्रियता भी है। सेल अभी ज्यादातर कागजी तौर पर काम कर रही है और तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img