Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 263 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण, मार्च तक 19 किलोमीटर का लक्ष्य

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 263 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण, मार्च तक 19 किलोमीटर का लक्ष्य

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2026 के लिए 263 किलोमीटर सड़कों के चौड़ीकरण और नई सड़क निर्माण की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और वायु प्रदूषण की समस्या को कम करना है। प्राधिकरण ने मार्च तक 19 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि पूरे वर्ष में सभी कार्य पूरे करने का प्रयास रहेगा। इस परियोजना पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सबसे ज्यादा विकास कार्य किए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण के तहत जगह उपलब्धता के अनुसार एक या दो लेन अतिरिक्त बनाई जाएंगी। इसमें एलजी चौक से सेक्टर बीटा-टू रामपुर गोलचक्कर, मिग्सन से मकौड़ा गोलचक्कर, कासना से सिरसा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे इंटरचेंज तक प्रमुख सड़कें शामिल हैं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि काम शुरू हो चुका है और मार्च तक 19 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए सड़क और नाली के बीच खाली स्थान पर पाथवे बनाया जाएगा और इस पर परफोरेटेड टाइल्स (छेद वाली टाइल्स) लगाई जाएंगी। इससे सड़क किनारे धूल उड़ने की समस्या खत्म होगी, घास उगेगी और हरियाली बनी रहेगी। साथ ही बारिश का पानी भी बर्बाद नहीं होगा।

वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए यूटर्न बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी-वन व टू के बीच, गौड़ चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर यूटर्न निर्माण की तैयारी चल रही है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में 10 से अधिक यूटर्न बनकर तैयार हो चुके हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि शहर में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। धूल मुक्त सड़क और बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पाथवे और परफोरेटेड टाइल्स लगाने का निर्देश विभाग को दिया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img