Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida District Hospital: फिजियोथेरेपी विभाग के शिफ्ट होने से मरीजों को बढ़ेगी परेशानी

Noida district hospital: फिजियोथेरेपी विभाग के शिफ्ट होने से मरीजों को बढ़ेगी परेशानी

नोएडा: जिला अस्पताल का फिजियोथेरेपी विभाग अब पहली मंजिल से पांचवीं मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा। इससे फिजियोथेरेपी कराने वाले मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर फिजियोथेरेपी के मरीजों को चलने में कठिनाई होती है और उन्हें नियमित इलाज के लिए हर दिन ओपीडी समय के दौरान विभाग तक पहुंचना पड़ता है।

वर्तमान में विभाग पहली मंजिल पर होने के कारण मरीज आसानी से पहुंच पाते हैं। लेकिन पांचवीं मंजिल पर शिफ्ट होने के बाद उन्हें लिफ्ट का इंतजार करना पड़ेगा, जो अक्सर भीड़भाड़ से भरी रहती है। अस्पताल में प्रत्येक दिन 30 से अधिक मरीज फिजियोथेरेपी के लिए आते हैं।

अस्पताल में ओपीडी में रोजाना 3500 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं, और लिफ्ट की संख्या सीमित होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार लिफ्ट में चढ़ने को लेकर मरीजों के बीच विवाद और हाथापाई जैसी घटनाएं भी हुई हैं। अस्पताल की दो से तीन लिफ्ट अक्सर बंद रहती हैं, जिससे बचे तीन से चार लिफ्ट ही मरीजों के लिए उपलब्ध होती हैं।

इस कदम से फिजियोथेरेपी मरीजों के समय और सुविधा पर असर पड़ सकता है, और उन्हें पांचवीं मंजिल तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें