Noida Cyber Crime: इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Noida Cyber Crime: इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा: साइबर क्राइम पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है, जो फिरोजाबाद का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटॉप, नगदी और तीन बैंक खातों की स्टेटमेंट बरामद की गई।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि 23 फरवरी को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। इन नंबरों की तकनीकी जांच और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से अमन कुमार को नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी फोन के माध्यम से लोगों को यह झांसा देता था कि उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर हो गई है और प्रोसेसिंग फीस या अन्य चार्ज के नाम पर रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लेता था। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से कुल दो शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग 2.88 लाख रुपये की ठगी हुई।

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

डीसीपी ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर यदि कोई अज्ञात व्यक्ति पैसे मांगे तो किसी भी तरह का भुगतान या व्यक्तिगत जानकारी देने से पहले बैंक या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से सत्यापन करें। संदिग्ध कॉल और मैसेज पर भरोसा न करें और तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img