Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Development: यमुना पुश्ता रोड की बदलेगी तस्वीर, 34.18 करोड़ की परियोजना पर अगस्त से शुरू होगा काम

Noida Development: यमुना पुश्ता रोड की बदलेगी तस्वीर, 34.18 करोड़ की परियोजना पर अगस्त से शुरू होगा काम

नोएडा। सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक लगभग 11.20 किलोमीटर लंबे यमुना पुश्ता (बंधा) रोड की जर्जर हालत जल्द अतीत बनने वाली है। नोएडा प्राधिकरण ने सड़क की रिसर्फेसिंग और सफाई के लिए 34.18 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना के तहत 11 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग को जारी भी किए जा चुके हैं और अगस्त से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

यमुना पुश्ता रोड लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और कई हिस्सों में सड़क टूट चुकी है। यह मार्ग सेक्टर-94, 96, 97, 98, 124, 125, 127, 128, 129, 130, 133 और 135 समेत कई प्रमुख सेक्टरों को जोड़ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।

इसके अलावा सेक्टर-150 में प्रस्तावित हेड रेगुलेटर परियोजना भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इस कार्य के लिए नोएडा प्राधिकरण पहले ही 11.98 करोड़ रुपये जारी कर चुका है, लेकिन जमीन पर निर्माण शुरू नहीं हुआ।

दोनों परियोजनाओं में हो रही देरी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने समीक्षा बैठक की। इसके बाद सिंचाई विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ को पत्र भेजकर कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले 14 दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अगस्त महीने में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है और लगभग तीन महीने में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2023 और पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान यमुना का पानी पुश्ता तक पहुंच गया था, जिससे सड़क और बंधे पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। इसलिए सड़क की मजबूती और रिसर्फेसिंग अब अत्यंत आवश्यक हो गई है।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 11 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कार्य की प्रगति और आवश्यकता के अनुसार शेष राशि भी चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित निर्माण कार्यों पर ही किया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें