Noida Crime: शराब पीने के दौरान विवाद में रिक्शा चालक की मौत, धक्का लगने से पत्थर पर गिरा, हत्या का केस दर्ज

Noida Crime: शराब पीने के दौरान विवाद में रिक्शा चालक की मौत, धक्का लगने से पत्थर पर गिरा, हत्या का केस दर्ज

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने एक मजदूर की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, साथी मजदूर के साथ कहासुनी के बाद धक्का लगने से रिक्शा चालक पत्थर पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिशुपाल पुत्र मक्खन के रूप में हुई है। वह सेक्टर-87 फेज-2 में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। बुधवार रात वह अपने गांव के साथी टीटू पुत्र परशुराम और अन्य मजदूरों के साथ शाहपुर गांव में बैठकर शराब पी रहा था।

इसी दौरान रिक्शे को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में टीटू ने शिशुपाल को धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह पास में पड़े पत्थर पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।

घटना के बाद साथी मजदूर घायल शिशुपाल को भंगेल स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार को मृतक के परिजन सत्यपाल की तहरीर पर थाना सेक्टर-126 में आरोपी टीटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य सबूत भी एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img