Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Development: 30 अक्टूबर तक पूरे होंगे विकास और रिसरफेसिंग के काम, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

Noida Development: 30 अक्टूबर तक पूरे होंगे विकास और रिसरफेसिंग के काम, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने शहर में चल रहे विकास, अनुरक्षण और सड़क रिसरफेसिंग के कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में हुई बैठक में शहर की व्यवस्थाओं, अवैध निर्माण, जनशिकायतों और डिजिटल कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बैठक में सीईओ ने सभी वरिष्ठ प्रबंधकों को निर्देश दिया कि नोएडा के ग्रामों और सेक्टरों में चल रहे अनुरक्षण, विकास कार्यों तथा रिसरफेसिंग के सभी काम 30 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को काम की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई

नोएडा में अवैध और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर अवैध निर्माणों को चिन्हित करने और नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने को कहा गया है।

प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए शहर में पांच जेसीबी और पांच हाईवा वाहन खरीदने का फैसला किया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध निर्माणों की लगातार निगरानी की जाए और चिन्हित मामलों में कार्रवाई में किसी तरह की देरी न हो।

बैठक में संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए शहर के प्रमुख नालों और नालियों को कवर करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा नोएडा क्षेत्र में निर्मित भवनों में किए गए अतिक्रमण के मामलों में संबंधित आवंटियों को धारा-10 के नियमों और शर्तों के अनुसार नोटिस जारी करने को कहा गया है।

16 अगस्त तक ई-ऑफिस पर संविदाकारों का पंजीकरण

प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को डिजिटल और ऑनलाइन बनाने के लिए ‘प्रहरी ऐप’ और ‘ई-ऑफिस’ की भी समीक्षा की गई। सीईओ ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि 16 अगस्त 2026 से पहले सभी संविदाकारों का ई-ऑफिस पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

इससे प्राधिकरण की विभिन्न प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने और कार्यों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी

बैठक में आम लोगों से प्राप्त आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के एक माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण का उद्देश्य जनशिकायतों के निस्तारण में देरी और औपचारिकता को खत्म कर लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराना है।

15 अगस्त को भव्य होगा ‘हर तिरंगा’ कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 अगस्त को ‘हर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस वर्ष कार्यक्रम को पहले की तुलना में अधिक भव्य और समावेशी बनाया जाए।

उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को समय से पूरा करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी क्रान्तिशेखर सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, एन.के. सिंह, महाप्रबंधक-सिविल एस.पी. सिंह, ए.के. अरोड़ा, आर.पी. सिंह, महाप्रबंधक (जल/वि./यां.) सहित विभिन्न वर्क सर्किलों के वरिष्ठ प्रबंधक, जल खंडों के वरिष्ठ प्रबंधक तथा उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें