Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

Noida Firing: दादरी में छत पर खड़े युवक पर फायरिंग, तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला

Noida Firing: दादरी में छत पर खड़े युवक पर फायरिंग, तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के न्यादारगंज कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर तीन लोगों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात को हरेंद्र पुत्र समर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कस्बा दादरी के मोहल्ला न्यादरगंज में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह रात के समय अपने घर की छत पर खड़े थे, तभी वहां पर बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए।

इन लोगों ने उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ दो गोली चलाई। पीड़ित के अनुसार इस घटना में वह बाल- बाल बच्चे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने इस मामले में अपने पड़ोस में रहने वाले विकास सेन तथा उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित के अनुसार 25 अक्टूबर को आरोपितों ने उसके साथ झगड़ा करने का प्रयास किया था लेकिन वह अपने घर चले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें