Noida Cyber Fraud: नोएडा में साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida Cyber Fraud: नोएडा में साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी कंपनियां बनाकर ऑनलाइन ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को सेक्टर-44 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 2800 रुपये नकद, एक मोहर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश झा, हिमांशु कुमार और जितेंद्र दहिया उर्फ आशू के रूप में हुई है। तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और लंबे समय से साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले फर्जी कंपनियों का पंजीकरण कराते थे और फिर उन्हीं कंपनियों के नाम पर अलग-अलग बैंकों में चालू खाते खुलवाते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से आई रकम को जमा करने और विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था, ताकि पैसों को वैध दिखाया जा सके। पुलिस जांच में इन खातों से करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से साइबर अपराधियों के लिए मनी ट्रांसफर का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत कई राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों में इन खातों का इस्तेमाल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का सबसे बड़ा सदस्य अविनाश झा 29 वर्ष का है, जबकि हिमांशु कुमार 26 और जितेंद्र दहिया 27 वर्ष के हैं। तीनों केवल 12वीं तक पढ़े हुए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और बैंक खातों के जरिए हुए लेनदेन की जांच की जा रही है।

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने नाम से बैंक खाता, कंपनी या फर्म पंजीकृत न कराएं, क्योंकि ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध में किया जा सकता है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img