Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Elvish Yadav Firing: गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर नकाबपोश बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग, 24 राउंड गोलियां चलीं

Elvish Yadav Firing: गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर नकाबपोश बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग, 24 राउंड गोलियां चलीं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के घर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना आज सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच गुरुग्राम के सेक्टर-57 इलाके में हुई। बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एल्विश यादव के घर को निशाना बनाते हुए करीब 24 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि फायरिंग के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। इस हमले में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से 24 खाली खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एल्विश यादव के परिवारजन भी बेहद भयभीत हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें