Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: सदरपुर में दो भाइयों के सिर पर कुर्सी से हमला, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

Noida Crime: सदरपुर में दो भाइयों के सिर पर कुर्सी से हमला, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

नोएडा। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर इलाके में दो भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में दो युवकों से हुए विवाद के दौरान एक आरोपी ने दोनों भाइयों के सिर पर कुर्सी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी निवासी पारस गुप्ता वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सदरपुर में किराये पर रहते हैं। पारस ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त की सुबह वह सेक्टर-45 सोम बाजार से शिव मंदिर की तरफ जा रहे थे।

रास्ते में उन्होंने देखा कि उनके भाई अजय गुप्ता के साथ मोहित और शिवम नाम के दो युवक गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि दोनों युवक अजय को डरा-धमका भी रहे थे। भाई के साथ विवाद होता देखकर पारस बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचे।

आरोप है कि इसी दौरान विवाद और बढ़ गया। शिवम ने वहां मौजूद एक कुर्सी उठाकर दोनों भाइयों के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले से पारस और अजय के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए।

पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायल भाइयों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में दोनों भाइयों का इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पारस गुप्ता की शिकायत के आधार पर मोहित और शिवम को नामजद करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें